पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पराजय देखकर खो चुके हैं मानसिक संतुलन : सुमन भारती

हमीरपुर,

पिछले 1 महीने से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यह कह रहे हैं कि 4 जून को सरकार बदल रही है। भाजपा 6 के 6 विधानसभा उपचुनाव जीत के प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के हसीन सपने देख रहे हैं।आज उन्होंने अपने बयान को ही बदल के रख दिया। मंडी में लोकसभा उम्मीदवार के नामांकन के बाद जयराम ठाकुर जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की 4 जून के बाद अब कांग्रेस प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करने जा रही है।

इससे साफ स्पष्ट है कि जयराम ठाकुर जी अब यह मान रहे हैं कि 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हो रहे हैं और भाजपा की सरकार बनने के कोई चांस नहीं है।इसलिए अब उन्होंने एक नया शगूफा छोड़ा है।

कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी और प्रदेश के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

 

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।