सुजानपुर,
अनुराग ठाकुर के माध्यम से केंद्र की तमाम योजनाओं का सीधा लाभ सुजानपुर की जनता को मिला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई तमाम योजनाओ से हर फील्ड में काम करवाया है । यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है । उन्होंने कहा कि सुजानपुर को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जा सके इसके लिए केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से सफलतम पैराग्लाइडिंग ट्रायल हुआ उसके बाद पैराग्लाइडिंग साइट को बनाने का कार्य शुरू किया गया ।
जल्द ही उस स्थान से मानव परिंदे हवा में उड़ते हुए नजर आएंगे जो सुजानपुर शहर के लिए व्यापारिक एवं पर्यटन की दृष्टि से मिल का पत्थर साबत होगा । उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से उनकी गोद ली हुई पंचायत दाड्ला में हेलीपैड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चला है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में यह पहले हेलीपेड होगा इसके साथ-साथ बात अगर सीआरएफ के तहत बनने वाले मार्गो की हो प्रधानमंत्री सड़क योजना की बात हो हर क्षेत्र को सड़क सुबिधा से जोड़ने का कार्य अनुराग ठाकुर ने किया है । इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना हो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हो हर योजना को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपनाया है और उनका सीधा लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को नई पहचान मिली है ।इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा समय में सरकार की यह स्थिति आ गई है कि उनके पास ना तो उम्मीदवार है और ना ही नेता है चुनाव लड़ने के लिए जबरन उम्मीदवारों को मैदान में लाना पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदहारण हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का है । यहां अनुराग ठाकुर के सामने चुनाव मैदान में उतरने से खुद प्रदेश के मुखिया पीछे हट गए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पीछे हट गए उनकी बेटी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया । मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया । अंततः खाना पूर्ति के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया लेकिन चुनाव के परिणाम क्या होंगे यह पूरे क्षेत्र की जनता जानती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 2019 के चुनाव में जीत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आएंगे उनकी इस बार की जीत 5 लाख के मतों की होगी इसके लिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता एक तरफ़ा उन्हें मतदान करने के लिए तैयार है।

Author: Himachal Samvaad







