मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आम जन को वोट के महत्व के बारे में किया गया जागरूक

हमीरपुर,
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के
केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर द्वारा सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल ब्लॉक नादौन जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में एक जन जागरूकता
रैली का आयोजन किया गया जागरूकता रैली को संस्थान की उप प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रबना
किया यह रैली स्कूल के प्रांगण से शुरू होकर रेल बाजार से होते हुए स्कूल के प्रांगण में ही खत्म हो गई रैली
में बच्चों द्वारा वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान आदि नारे
लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया
यह जानकारी देते हुए संस्थान की उप प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने छात्र छात्राओ को जागरुक करते
हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें अपने मत का प्रयोग करना चाहिए उन्होंने बताया कि छात्र-
छात्राओं द्वारा रैली निकालकर आम जन को वोट करने के लिए प्रेरित किया गया उन्होंने कहा की रैली मतदान
प्रतिशतता बढ़ाने में सहयोग करेगी
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया की रैली के माध्यम से लोगों में जागरुकता
आएगी और लोग मतदान के लिए बढ़-कर कर भाग लेंगे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में एक पोस्टर पेंटिंग
प्रतियोगिता और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पोस्टर पेंटिंग में प्रथम शगुन द्वितीय
काम्या और तृतीय प्रतिज्ञा तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम पलक द्वितीय और कृति पटियाल
तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।