सुनील कौशल को कांग्रेस सेवा दल हमीरपुर ब्लाक अध्यक्ष की सौंपी कमान

हमीरपुर,

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की जंगल रोपा पंचायत से संबंध रखने वाले सुनील कौशल को कांग्रेस सेवा दल में ब्लॉक हमीरपुर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे और सोशल मीडिया व बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत किया और विधानसभा लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें हमीरपुर ब्लॉक से कांग्रेस के अग्रणी संगठन सेवा दल में ब्लॉक अध्यक्ष की कमान दी ।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी रानी प्रतिभा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल अनुराग शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल मदनलाल कौंडल व कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करेंगे और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।