कांग्रेस देश को जाति के आधार पर बंांटने का कर रही है प्रयास : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश को जाति के आधार पर बंांटने का प्रयास कर रही है। तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के मेंटर गाईड सेम पित्रोदा कभी पूर्व के लोगों को चीनी , दक्षिणी भारत के लोगों को अफ्रीकी कह कर भारतीयों को अपमानित कर रहे है । तो कभी भारत में अमेरिकी संपति कर को लागू करने की बातें कर रहे है। जिसमें कुल संपति का 55 प्रतिशत सरकार वसूल कर लेती हैं । भारत में इस कानून के बन जाने से हजारों लोग पैतिरक संपति से वंचित हो जाएंगे।

वह बिलासपुर के लुहणु मैदान में जिला भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर रहे थे। अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि इस चुनाव में सिद्धी से संकल्प की ओर आगे बढे। उन्होंने कांग्रेस ने हमेशा स्नातन विरोधी कार्य करते हुए राम मंदिर के मसले को लटकाने का कार्य किया । बल्कि रामसेतु के आसित्व को भी नकारा । वहीं, कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम को बढावा दिया। बल्कि कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता पाकिस्तान ने चुडिया नहीं पहनने के बयान देकर राष्टर विरोधी बयान दे रहे है। लेकिन उन्हें उन्हंे मालूम है कि मोदी सरकार घर में घुस कर मारेगी। युपीए सरकार वर्ष 2013 में शहीद हेमराज के शव को पाक्स्तिान से नहीं ला पाई थी। लेकिन मोदी सरकार ने विंग कमांडर अभिनंदन को वापिस लाया था । उन्होंने इस अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियांे पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बिलासपुर मे एम्स , फोरलेन तथा उना में पीजीआई सेंटर मिला है। उन्होंने इस अवसर कार्यकर्ताओं से 11 मई को नामांकन में भाग लेने का आहवान किया। नामांकन के दौरान भोटा से हमीरपुर तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा।