विशाल ठाकुर का उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा 2022 . 23 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर चयन

बिलासपुर,

बिलासपुर के कल्लर गांव के विशाल ठाकुर का चयन उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा 2022 . 23 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है और इन्होंने देश भर मे पहला स्थान हासिल करके इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इससे पहले पिछले वर्ष ही इनका चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में भी हुआ है और वर्तमान में वे बतौर जज सेवाएँ दे रहे हैं।

विशाल ठाकुर के पिता नन्दलाल ठाकुर दुकानदार हैं ए माता बिन्द्रा ठाकुर गृहिणी हैं एवं छोटे भाई विकास ठाकुर भी जज हैं । विशाल ठाकुर ने अपनी एलएलबी एवं एलएलएम की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ से की है। इनकी स्कूली पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से पूरी हुई है। इनके छोटे भाई विकास ठाकुर का भी हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज एवं जूडिशल मजिस्ट्रेट के पद पर चयन हुआ है और उससे पहले वे मध्यप्रदेश में भी जज थे। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों को दिया है। इसके अलावा विशाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एलएलएम प्रवेश परीक्षा में देश भर मे चौथा स्थान तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के एएलआईएलईटी 2021 की एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में भी देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया था । विशाल का कहना है कि यदि ठान लिया जाए और यदि अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।