‘अनमोल, सूर्यांश व ऋद्धिमा ने मेधा सूचि में बनाया 5वां, 7वां व 9वां स्थान‘

हमीरपुर,

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपना वर्चस्व कायम रखा। विद्यालय के तीन छात्रों अनमोल सूद ने 99.29ः, सूर्यांश ने 99.00ः व ऋद्धिमा ने 98.71ः अकं प्राप्त कर मेधा सूचि में पाँचवां, सातवां व नौवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने 95ः से अधिक अंक, 44 छात्रों ने 90ः से अधिक अंक, 59 छात्रों ने 85ः से अधिक अंक, 75 छात्रों ने 75ः अधिक अंक, 76 छात्रों ने 70ः से अधिक अंक, 78 छात्रों ने 65ः से अधिक अंक प्राप्त किए। कम्प्यूटर साईंस में 29 छात्रों के शतप्रतिशत अकं, विज्ञान में 10 छात्रों ने शतप्रतिशत अंक, गणित में 9 छात्रों ने शतप्रतिशत अकं, सामाजिक विज्ञान में 6 छात्रों ने शतप्रतिशत अकं व संस्कृत में 3 छात्रों ने शतप्रतिशत अकं प्राप्त किए।

दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। विद्यालय चेयरमैन प्रो० आर० सी० लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चन्द्रप्रभा लखनपाल, विद्यालय निदेशक ईं० पंकज लखनपाल, अकादमिक प्राचार्या डाॅ० हिमांशु शर्मा, प्राचार्या श्रीमती शशिवाला ने छात्रों के साथ-साथ अध्यापकों माया शर्मा, विनोद शर्मा, दीपा शर्मा, पंकज शर्मा, अंजली शर्मा, विपिन शर्मा, ऊमा शर्मा व सुनील कुमार को इस खुशी के मौके पर बधाई दी।