सुपर मैग्नेट स्कूल का परिणाम रहा सौ फ़ीसदी

हमीरपुर,

सुपर मैग्नेट स्कूल प्रताप नगर का दसवीं का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने बताया कि स्मृति ने 689, नंदिता ने 686, एलिस जसवाल ने 683, अनिरुद्ध ने 668 ,परिधि ने 665, ऋषि राज पटियाल ने 663, निधि डोगरा ने 659, नंदिनी ने 656 अंक लेकर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के 21 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष शगुन दत्त, निदेशक अमित कपिल, मीना शर्मा सहित स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।