संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन की सूचना जारी, 14 मई तक दाखिल होंगे नामांकन पत्र

हमीरपुर ,

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी एवं जिला हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह द्वारा मंगलवार को निर्वाचन की सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई।
अमरजीत सिंह ने बताया कि उम्मीदवार 7 मई से 14 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र उपायुक्त हमीरपुर के कोर्ट रूम में दाखिल कर सकते हैं। नामांकन फार्म भी यहीं से प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 11 और 12 को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल या प्राप्त नहीं किए जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि 10 मई को हिमाचल प्रदेश में राजपत्रित अवकाश है, लेकिन यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत नहीं है। इसलिए, 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल एवं स्वीकार किए जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। मतदान एक जून शनिवार को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।