सुपर मैग्नेट में गणित ओलंपियाड के मेधावी सम्मानित

हमीरपुर,

सुपर मैग्नेट स्कूल प्रताप नगर में ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों में रेयांश, सेंटिका शर्मा, नीलाक्ष चोपड़ा, कंवर विराज सिंह, दिव्यांश वालिया, पारस कटोच, रिदिमा, इशिता, शानवी, इशिता गुप्ता, अर्णव, नैतिक आदि रहे। इस अवसर स्कूल अध्यक्ष इंजीनियर शगुन दत्त, प्रधानाचार्य वाटिका सूद, निदेशक अमित कपिल, मीना शर्मा द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।