एलपीजी की सुरक्षा जांच करवाएं, एजेंसी में मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं

हमीरपुर ।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रसोई गैस कंपनी इंडेन ने एक अप्रैल से बुनियादी सुरक्षा जांच शुरू की है। हमीरपुर स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव डढवाल ने बताया कि इस मुहिम के तहत इंडेन गैस के डिलीवरी मैन ग्राहकों के घर जाकर गैस सिलेंडर, चूल्हे, पाइप और रेगुलेटर की जांच कर रहे हैं।
संजीव डढवाल ने बताया कि जांच के दौरान यदि गैस कनेक्शन की पाइप 5 वर्ष से ज्यादा पुरानी या असुरक्षित पाई जाती है तो उसे डिलीवरी मैन बदल देंगे। प्रबंधक ने बताया कि गैस की सुरक्षा जांच निशुल्क है, लेकिन पाइप बदले जाने पर ग्राहक को 150 रुपये अदा करने पड़ेंगे। सुरक्षा जांच की पुष्टि के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसको सिस्टम में एजेंसी द्वारा अपडेट किया जाएगा।

प्रबंधक ने ग्राहकों से अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाने और सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी मैन को डीएसी कोड देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्राहक का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ है तो वह स्वयं एजेंसी में आकर अपडेट करवा सकता है। अधिक जानकारी के लिए शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के दूरभाष नंबर 01972-225870 पर संपर्क किया जा सकता है। संजीव डढवाल ने एजेंसी के सभी ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।