4 मई को स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी हमीरपुर विस क्षेत्र की ईवीएम-वीवीपैट

हमीरपुर।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 हेतु ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए आवंटित ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को 4 मई को दोपहर बाद विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा तथा स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि यह स्ट्रांग रूम ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 210 में स्थापित किया गया है। एसडीएम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे 4 मई को दोपहर बाद ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में रखने और स्ट्रांग रूम को सील करने की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहें।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।