4 मई तक वोट बनवाने का मौका, जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र युवाओं से की फार्म-6 पर आवेदन की अपील

हमीरपुर ,

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। इस वर्ष पहली अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा या किन्हीं कारणों से छूटे अन्य पात्र लोग 4 मई तक अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास या तहसीलदार अथवा एसडीएम कार्यालय में फार्म-6 पर आवेदन करके अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप और वोटर पोर्टल- वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन के माध्यम से भी फार्म-6 पर आवेदन किया जा सकता है। 4 मई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अमरजीत सिंह ने कहा कि जिला के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज होना चाहिए। तभी वे मतदान के माध्यम से लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से अगर किसी पात्र नागरिक का नाम छूट गया है तो मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए उसके पास 4 मई तक आखिरी मौका है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि जिला में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।