खाद्य आपूर्ति विभाग घर-घर पहुंचाएगा मतदान का संदेश, डीसी ने किया शुभारंभ

हमीरपुर,

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत आम मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा आगामी चुनावों में मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग भी सराहनीय योगदान दे रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार विभाग ने जिला में 6 अप्रैल को रसोई गैस सिलेंडरों पर स्टिकर्स के माध्यम से मतदान का संदेश घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरू किया था और इसी कड़ी में अब जिला में राशन गोदामों, उचित मूल्य की सभी दुकानों, गैस एजेंसियों और पैट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को पंफलेटों के माध्यम से भी मतदान के महत्व से अवगत करवाया जाएगा। मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने इस पंफलेट वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि जिले भर में उचित मूल्य की सभी 310 दुकानों, 50 पैट्रोल पंपों और 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से ये पंफलेट उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे। इन पंफलेटों में मतदाता जागरुकता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं और सभी मतदाताओं से लोकसभा चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।
इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।