कराड़ा की भानवी ठाकुर ने हिंदी ओलंपियाड में झटका प्रथम स्थान,प्रमाण पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

हमीरपुर,
साई यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलंझडी देवी स्थित खरोह की चौथी कक्षा की छात्रा भानवी ठाकुर ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड नई दिल्ली की ओर से प्रमाण पत्र और सिल्वर जोन फाउंडेशन की ओर से मेडल देखकर सम्मानित किया गया है।
भानवी ठाकुर ने इसका श्रेय अपने स्कूल प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर और कक्षा के अध्यापकों को दिया है। भानवी ठाकुर ने पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में होनहार है। भानवी ठाकुर का जन्म जिला हमीरपुर के गांव कराड़ा में माता सोनिया ठाकुर और पिता जसवीर ठाकुर के यहां हुआ है।भानवी ठाकुर की माता गृहणी है और पिता जर्नलिस्ट है।भानवी ठाकुर का एक छोटा भाई पंशुल ठाकुर दूसरी कक्षा और बड़ी बहन हर्मिता ठाकुर सातवीं कक्षा में पढ़ती है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भानवी ठाकुर को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।