भारती विद्यापीठ स्कूल की कामाक्षी शर्मा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया

कांगड़ा,

बैजनाथ के भारती विद्यापीठ स्कूल की कामाक्षी शर्मा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कामाक्षी ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत व अध्यापको द्वारा दी गई गाइडलाइंस कर इस मुकाम पर पहुंची। कामाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। कामाक्षी की माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा पिता चढियार गांव में स्टेशनरी की दुकान करते हैं।

जैसे ही कामाक्षी को पता चला कि उसने पहले स्थान हासिल किया है वह अपनी माता के साथ बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर मैं आकर भोले के दरबार मे माथा टेका। कामाक्षी का लक्ष्य कृषि विज्ञान में रिसर्च कर देश की सेवा करनी है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।