मोदी के नेतृत्व में देश बदला है और विश्व में सशक्त हुआ’, पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

हमीरपुर,

भाजपा के केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शनिवार को हमीरपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महिलाओं को सम्मान देने की बात करें तो उसमें भाजपा अग्रिम भूमिका में नजर आती है।
अगर हिमाचल में पंचायती राज चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लगाया तो भाजपा के समय लगा। राज्यसभा में दो बार महिलाएं सांसद के रूप में हिमाचल से बीजेपी ने भेजी और हर विधानसभा चुनाव में छह से आठ टिकट विधानसभा के भाजपा देती है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लगाया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।कांग्रेस पार्टी के 55 साल के शासनकाल में आज तक महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है।
आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के चार कमल हिमाचल प्रदेश में खेलेंगे और भारत में 400 कमल खेलेंगे। इसी के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।


कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विश्वास ही नहीं होता है कि वह कभी हार भी सकते हैं, अगर आप हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के परिणाम देखो तो हिमाचल प्रदेश का गणित सबके सामने आ जाता है जहां 43 विधायकों वाली कांग्रेस 34 पर आकर सिमट गई। अब जो कांग्रेस पार्टी के आयातित उम्मीदवार थे, जिन्होंने हिमाचल से राज्यसभा चुनाव लड़ा था, वह हाईकोर्ट में हो चुके राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने के लिए खड़े हैं। जब चुनाव हो गया, चुनाव का परिणाम आ गया, जीत का सर्टिफिकेट मिल गया, भारतीय जनता के पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार ने शपथ ले ली, उसके बाद हाईकोर्ट जाने का क्या सवाल खड़ा होता है। यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न है।

इस दौरान हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा जिला के अध्यक्ष देशराज शर्मा पूर्व विधायका का उर्मील ठाकुर प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्रि मंडल अध्यक्ष कांत शर्मा मंडल महामंत्री सुशील सोनी जिला महामंत्री अजय रिंटू प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा राजकुमारी ठाकुर उषा बिरला नीना ठाकुर कांत शर्मा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूदरहे

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।