लोकतंत्र का विधाता, केवल और केवल जागरुक मतदाता’

हमीरपुर ।

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने शुक्रवार को बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत ननावां के गांव नौहल और नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत गाहली में जागरुकता शिविर आयोजित किए।
संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना की अध्यक्षता में आयोजित इन शिविरों में महिलाओं को मतदान के महत्व से भी अवगत करवाया गया तथा उन्हें सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

अजय कुमार कतना ने कहा कि जागरुक मतदाता को लोकतंत्र का ‘विधाता’ भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में प्रत्येक मतदाता को पूरी स्वतंत्रता एवं निर्भयता के साथ तथा किसी भी तरह के प्रलोभन में आए बगैर अपने विवेक से ही मतदान करना चाहिए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।