बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था’

सुजानपुर ।

तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत दाड़ला में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई। उन्हें स्वतंत्र एवं निर्भय होकर तथा किसी भी तरह के प्रलोभन में आए बगैर अपने विवेक के अनुसार ही मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने यह जानकारी दी।
इस अवसर पर मतदाताओं को यह भी बताया गया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी मतदान सुलभ बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है। घर से ही मतदान की सुविधा प्राप्त करने के लिए इन्हें फार्म-12डी पर आवेदन करना होगा। अगर ये मतदाता बूथ पर जाकर मतदान करना चाहते हैं तो वहां पर भी उन्हें विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।