24 अप्रेल को आयोजित होगी मतदान कर्मियों की पहली चुनावी 

‹

पधर

सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम पधर सुरजीत ने जानकारी देते हुए कहा की डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में आगामी लोकसभा चुनावों के सुचारू रूप से संचालन हेतु 24 अप्रैल को मतदान कर्मियों की रिहर्सल का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पुर्वाभ्यास में मतदान कर्मियों को मतदान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुर्वाभ्यास स्थल पर ईवीएम मशीनों का व्यावहारिक तौर पर चुनावी कर्मियों को प्रशिक्षण भी करवाया जाएगा
पूर्वाभ्यास स्थल पर एक कृत्रिम( डेमो) मतदान केंद्र भी स्थापित किया जाएगा ताकि पूर्वभ्यास हेतु आए चुनाव मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र स्थापित किए जाने का प्रशिक्षण दिया जा सके। इसके अतिरिक्त स्वीकृत गतिविधियों के लिए सेल्फी प्वाइंट एवं पोस्टर बैनर भी पुर्वाभ्यास स्थल पर स्थापित किए जाएंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।