अनुराग ठाकुर ने कहा नंबर वन भ्रष्टाचार, धोखेबाज का रिकार्ड केजरीबाल के नाम है दर्ज

हमीरपुर,

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का 81वां जन्म दिन समीरपुर में निवास स्थान पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की और जन्म दिन पर पूर्व सीएम पिता प्रेम कुमार धूमल को केक खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, राजेन्द्र राणा, चैतन्य शर्मा, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, महामंत्री किरण राणा, बीडीसी चेयरमैन अंजना ठाकुर के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता ने 81 वें जन्म दिन पर बधाई दी है जिसके लिए लोगों का भी धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि धूमल जी के साठ वर्ष लोगों व संगठन के लिए समर्पित रहे है जो कि पार्टी के लिए भी बडी पूंजी है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के नोट के बलबूते पर कुर्सी हथियाने की साजिश वाले बयान पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बहुत कीमत व ताकत है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता अपना वोट विकास को देगी और तीसरी बार देश में मोदी की सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी जाएं एक ही आवाज गूंजती है माई चाईस मोदी। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधानसभा के उपचुनावों के साथ लोकसभा के चुनाव भी जीतेंगे। अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि जनता विकास चाहती है और मोदी सरकार ने देश भर में विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा पार्टी है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर बडा नेता आज जेल में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है और आज दिल्ली की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। उन्होंने कहा कि केजरीबाल ने झांसे देकर लोगों के वोट लिए थे और आज दिल्ली में विकास पर ग्रहण लगा हुआ था और केवल भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि पानी से लेकर शराब तक हर जगह भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यमुना का साफ करने के नाम भी आम आदमी ने पैसे खाए है। उन्होंने कहा कि केजरीबाल को न्यायालय में भी बेल नही मिली है और चाहे कविता , केजरीबाल या सिसोदिया हर नेता भ्रष्टाचार में शामिल है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पीएम से लेकर इलेक्शन कमीशन को कुछ नही मानते है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व सहयोगी अराजकता फैलाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कहा कि आज अन्ना हजारे हो या दिल्ली की जनता हो सबको लगता है केजरीबाल झूठा आदमी है। उन्होंने कहा कि अगर नंबर वन भ्रष्टाचार, धोखेबाज का रिकार्ड किसी के नाम है श्रीमान केजरीबाल है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।