विधायक आशीष शर्मा ने, विधायकों के कहने पर सारे काम किए हैं मुख्यमंत्री के उस ब्यान पर किया पलटवार

हमीरपुर,

हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री के उस ब्यान जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा है कि विधायकों के कहने पर सारे काम किए हैं पर पलटवार करते हुए कहा है मुख्यमंत्री की अंतरात्मा जानती है कि क्या काम हमारे कहने पर किए हैं। मुख्यमंत्री की राजनीति ही झूठ पर टिकी है और वह इसी झूठ के सहारे लोगों को बरगलाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा है कि हो सकता है मुख्यमंत्री को मेरी बातें झूठी लगी हों लेकिन क्या हमीेपुर के अन्य दो और प्रदेश के अन्य छह विधायक भी झूठे थे। मुख्यमंत्री ने मिलने तक से मना कर दिया। जो मेरा नही बल्कि जनता का तिरस्कार है। उन्होंने हमीरपुर की जनता की भावनाओं के सात खेला है। उन्होंने कहा कि बस अड्डा का काम 27 फ़रवरी के बाद शुरु करवाया जिसके लिए मुख्यमंत्री का आभार लेकिन इसके लिए उन विधायकों का भी आभार व्यक्त करता हूँ जिनके कदम उठाने के बाद मुख्यमंत्री ने इस कार्य पर ध्यान दिया।

पहले तो यह सारे कार्य ठंडे बस्ते में पड़े हुए थे। शिलान्यास व उद्घाटन कार्यों पर लगी नाम प्लेट पर विधायक का नाम लिखाने के मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि वह लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। उनके क्षेत्र में यदि किसी कार्य का शिलान्यास हुआ है तो एसोसिएट मेंबर होने के नाते विधायक का नाम प्लेट पर लगाना लाजमी है। उन्होंने कहा कि नाम प्लेट से कोई बड़ा नहीं होता जनता के दिल में नाम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और झूठ की राजनीती के झाँसे में नहीं आएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।