चहेती फर्म को 100 करोड़ का फंड एडवांस में रिलीज करने का राज बताएं मुख्यमंत्री: राजेंद्र राणा

हमीरपुर,

पूर्व विधायक और सुजानपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा है कि चुनावों की घोषणा से एक दिन पहले शिमला नगर निगम में पानी की स्कीम के लिए एडीबी के माध्यम से अनुमोदित प्रोजेक्ट के लिए एक फर्म को एडवांस में 100 करोड रुपए की राशि रिलीज कर देने और इसमें 10 करोड़ के “किक बैक” की चर्चाएं बाजार में गर्म होने के मामले में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि यह मामला सीधा-सीधा सीबीआई और एंफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानि ईडी की जांच का बनता है।

राजेंद्र राणा ने आज यहां कहा कि उपरोक्त स्कीम के लिए तीन बार टेंडर आमंत्रित किए गए और हर बार सिर्फ एक ही पार्टी ने इसमें टेंडर भरे। विभाग के मंत्री ने फाइल पर स्पष्ट शब्दों में लिख दिया कि एक ही फर्म को काम नहीं दिया जा सकता क्योंकि बार-बार एक ही फर्म टेंडर में आ रही है। उन्होंने कहा विभागीय मंत्री के इस बारे नेगेटिव रिमार्क्स को नजरअंदाज करते हुए इस मामले को कैबिनेट में लाकर पास कर दिया गया और SUESS नामक कंपनी को न केवल यह प्रोजेक्ट आवंटित कर दिया गया बल्कि 15 मार्च को ही 100 करोड रुपए का फंड एडवांस में भी रिलीज कर दिया गया।

राजेंद्र राणा ने कहा कि 15 मार्च को ही चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी करके यह कहा था कि 16 मार्च को चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और आनन-फानन में 15 मार्च को ही उक्त कंपनी को एडवांस में इतनी बड़ी राशि जारी कर दिया जाना संदेह पैदा कर रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि इस बारे चर्चाओं का बाजार गर्म है कि 10 करोड रुपए का “किक बैक” भी हुआ है। इन चर्चाओं के बारे में मुख्यमंत्री को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा यह मामला सीधा-सीधा सीबीआई और ईडी की जांच के दायरे में आता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।