विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर में भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की

हमीरपुर।

विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्राम केंद्र बोहणी और भाजपा कार्यालय हमीरपुर में भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्शकान्त शर्मा ने की।

इस दौरान मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष चमेल सिंह, कमलेश परमार, पुरषोत्तम ठाकुर, राकेश पठानिया समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी संस्थापकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल सहित माँ भारती को पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य बना हूँ। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि करोड़ो लोग भाजपा से जुड़े हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने विकसित भारत में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

मुझे जीवन में अपनी मातृभूमि व राष्ट्र के लिए कुछ करने का अवसर मिला है और मैं सौभाग्यशाली हूँ कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी। देश और प्रदेश में जब भाजपा सरकार होगी तो प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आने वाले लोकसभा चुनावों अनुराग ठाकुर पाँच लाख से अधिक मतों से विजय प्राप्त कर रिकॉर्ड दर्ज करेंगे और सभी उपचुनावों में भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्जकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।