सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र करने वाले नेता अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे

हमीरपुर
प्रदेश के बेसहारा,अनाथ और विधवा महिलाओं के बच्चों का सहारा बने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र करने वाले नेता अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जिस पार्टी ने कर्मचारियों की ओल्ड पैंशन देने का विरोध किया,जिस पार्टी ने महिलाओं को 1500/रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की योजना का विरोध किया,जिस पार्टी के नेता प्रदेश में आई ऐतिहासिक और विभस्त आपदा में प्रभावितों की सहायता करने की बजाए राजनीति करते रहे और जिन्होंने केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज नहीं मिलने दिया ऐसी पार्टी और नेताओं का दामन थामने वाले विधायकों को जनता के आक्रोश के साथ साथ पराजय का भी सामना करना पड़ेगा।

कौशल ने कहा कि अपनी महत्वाकांक्षाओं तथा प्रलोभन के चलते दलबदल की राजनीति करने वाले नेताओं की वजह से ही आज राजनेताओं से जनता का विश्वास समाप्त हो चुका है और राजनीतिज्ञों की छवि खलनायक जैसी होती जा रही है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि रावण तथा द्रुयोधन की मानसिकता की किसी भी युग जीत नहीं हुई है बईमानी,कपट,लोभ और षडयंत्र की प्रवृत्ति को हमेशा पराजय का मुंह ही देखना पड़ा है और प्रदेश की राजनीति में ऐसी प्रवृत्ति वाले राजनेताओं का हश्र भी यही होगा ,पुनीत कार्य करने वाले का परचम लहराएगा और षड्यंत्रकारी परासत होंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।