बड़सर में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर मजबूत करने में जुटे मनजीत सिंह डोगरा

हमीरपुर।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक, बड़सर मनजीत सिंह डोगरा बड़सर विधानसभा क्षेत्र में चुनावों के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़सर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लोगों के साथ मिल रहे हैं और माननीय मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह, हिमाचल प्रदेश द्वारा किए जा रहे जन कल्याण के कार्यों के बारे में अवगत करवा रहे हैं।

मनजीत सिंह डोगरा पूर्व में दो बार इस विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 1985-1990 व 1993-1998 किया है। उनके द्वारा किए हुए विकास के कार्यों की जनता अभी भी प्रसंशा करती है। उनकी धर्म पत्नी अरविन्द्र कौर डोगरा तीन बार बणी व दांदडू़ बार्ड की सदस्य जिला परिषद रहीं।
इसके अलावा अरविन्द्र कौर डोगरा पंचायत समीति की सदस्य व कड़साई पंचायत की प्रधान भी रहीं हैं। श्री मनजीत सिंह डोगरा कांग्रेस पार्टी के अलावा कभी भी किसी और दल में नहीं गए।

कार्य: पूर्व विधायक, बड़सर, मनजीत सिंह डोगरा की देन।
एस डी एम कार्यालय, बड़सर, आई पी एच डिविसन बड़सर, सीज् डीज् एसज् कैंटीन, बड़सर, 30 दिसम्बर 1988 में, 1986 में बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट, हि प्र का पहला मंदिर जो हिज् प्रज् सरकार के अधीन है।
आईटीआईबणी, फोरेस्ट रेंज आॅफिस बड़सर, हिम ऊर्जा प्रोजेक्ट, बड़सर, फोरेस्ट कोरपोरेशन सव-डिविसन कार्यालय, बड़सर, डी एस पी कार्यालय, बड़सर, 1997 में सव जज कोर्ट, बड़सर, सव तहसील बिझडी व सव तहसील गलोड़, डिग्री कॉलेज, बड़सर, सडक बड़सर से पथलियार वाया चम्बेह, नघियार, सडक बणी से खजियां वाया ठाना, लाहारड़ा, मतकर।
सड़क बणी से सोहारी वाया गनोह राजपूतां, दबड़ियाना, कोहडरा, सडक गारली से खजियां वाया दबड़ियाना, गनोह, दबड़ियाना, सडक जोल से बदारन वाया ननावां, भेबड़, गाहलियां, सौ गावों की पेयजल योजना जिसमें डढवाल क्षेत्र के 100 गांव लाभान्वित हुए हैं, एक दर्जन के लगभग पुलों का निर्माण।