हमीरपुर,
केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस से बागी विधायकों और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बागी विधायकों का भाजपा इस तरह से स्वागत कर रही जैसे कोई अच्छा कार्य किया हो। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रकरण करने वालों की भी भाजपा में पूजा की जाती है। यह बात आज मालूम हुई है। विधायकों के प्रकरण से पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता आहत हुई है। इसका जबाब इन लोगों को उप चुनाव में जनता द्वारा दिया जाएगा।

वहीं केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक अब भाजपा में शामिल होकर बिना मतलब की बयान बाजी करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखों के नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र में कार्य किए गए हैं उन्होंने बताया कि हमीरपुर और बड़सर, सुजानपुर में भी विकासात्मक योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया है। कुलदीप पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली की भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी तारीफ कर चुके हैं।


वहीं बड़सर के पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के दिए बयानों पर पलटवार करते हुए केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि 40 वर्ष तक इंद्र दत्त लखनपाल कांग्रेस पार्टी का गुणगान करते रहे और अचानक से पार्टी छोड़कर अब भाजपा में चले गए हैं तो मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठी बयान बाजी करके लोगों को बहकने का काम कर रहे हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि सच क्या है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में इंद्र दत्त लखनपाल स्वयं शामिल हुए थे। आज भी भारतीय जनता पार्टी में चले गए हैं तो इस न्याय यात्रा पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। इसका जवाब इंद्रदत्त लखनपाल स्वयं बेहतर जानते हैं।
Author: Himachal Samvaad











