हिमाचल प्रदेश में टाइम पास गवर्नमेंट चल रही है: सांसद डॉक्टर सिकंदर

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में टाइम पास गवर्नमेंट चल रही है। इस सरकार में किसी भी तरह की विश्वसनीयता नहीं है और यह सरकार अस्थिर है।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक नकारात्मक परिस्थितियों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार है और जो उपचुनाव हिमाचल प्रदेश में हो रहे हैं उसके लिए भी मुख्यमंत्री स्वयं जिम्मेवार है। हम बताना चाहेंगे की हिमाचल ही नही पूरे देश में कांग्रेस टू बीजेपी का क्रम जारी और यह केवल इस कारण है क्योंकि कांग्रेस में एक बहुत बड़ा घुटन का माहौल है। हिमाचल में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हुए है और सभी ने एक स्वर में कहा की हिमाचल सरकार ने उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास पूर्ण रूप से रोक दिया था और किसी की भी इस सरकार ने सुनवाई थी कि नहीं। उन्होंने कहा की देश में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व नौसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया, हरियाणा में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया।

उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस पार्टी बदला बदली की भावना से काम कर रही है नगर निगम धर्मशाला में पांच नए मनोनीत पार्षदों के मनोनयन की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी थी। इसी कड़ी में पहले उनके युवा कांग्रेस समर्थकों पर गाज गिरी और इसके बाद मनोनीत पार्षद भी हटा दिए गए था।
रवि ठाकुर के घर की सड़क रोकना और कुछ विधायकों को नगर निगम से नोटिस करना ठीक नहीं है ऐसा हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं हुआ।
यह पूर्ण रूप से दर्शाता है की हिमाचल में सरकार बदला बदली की भावना से काम कर रहे है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।