सुजानपुर भाजपा मंडल ने किया भाजपा का चुनाव के लिए टिकट लेकर लौटने के बाद राजेंद्र राणा का स्वागत

हमीरपुर।
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा का कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा का चुनाव के लिए टिकट लेकर लौटने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ जश्वां परागपुर के विधायक व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी मौजूद रहे । एनआईटी के पास स्वागत समारोह में राजेंद्र राणा समर्थक तथा भाजपा सुजानपुर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने स्वागत किया और राजेंद्र राणा के पक्ष में नारेबाजी हुई।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकतार्ओं व लोगों में भारी उत्साह है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा तथा सभी विधानसभा उपचुनावों मैं जीत का परचम लहराएगी उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वेंटीलेटर पर है और कभी भी इसका स्विच आॅफ हो सकता है। मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें धोखा दिया है और उन्हें जलील किया है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने हमेशा उदासीन रवैया अपनाया और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के कार्यों को रोकने का काम किया गया । वहीं भाजपा के नेताओं की नाराजगी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि
लोकतंत्र में छोटी-मोटी नाराजगी चलती रहती है और जो लोग
विरोध कर रहे हैं उनके साथ बैठकर बातचीत की जाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।