भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था चरमराने के आरोप लगाए

हमीरपुर,

हमीर होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था चरमराने के आरोप लगाए है। ंिबंदल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंबा से लेकर शिमला , सिरमौर तक कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है । उन्होंने कहा कि शिमला में रिज पर हुई मारपीट की घटना पर तुरंत एफआईआर होनी चाहिए क्योंकि सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार की दादागिरी से कोई डरने वाला नही है यह कांग्रेस सरकार ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था ठीक करना प्राथमिक दायित्व निभाने में विफल हो रही है।

डा राजीव बिंदल ने कहा कि किसी समय में कांग्रेस पार्टी भारत की राजनीतिक पार्टी हुआ करती थी और साढे चार सौ तक लोकसभा की सीटें होती थी लेकिन अब चालीस पर सिमट गई है और उतर प्रदेश, बिहार व बंगाल से साफ हो गई है। लेकिन इससे हिमाचल कांग्रेस ने सीख नही ली है। उन्होनेे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी ने देश भर में एक समान काम किया है जिसके चलते ही आज बडे बडे नेता पार्टी में शामिल हो रहे है।बिंदल ने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावेां के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने झूठी गारटियों के उपर सरकार बनाई है और गारटियों को पूरा करने के लिए फेल होने पर कांग्रेस के अंदर विरोधाभास हुआ है। इसी के चलते कांगे्रस के विधायकों ने बागी होकर इस्तीफा दिया है जिससे नौ उपचुनाव किए जा रहे है। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का रोष है और हमीरपुर के अंदर भी मुख्यमंत्री ने विशेष चीज नजर नही आई है और हमीरपुर की जनता भी उदासीन हो गई है।

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस बागी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री का व्यवहार ठीक नही होने पर दोबारा से अब उप चुनावों की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू पर बागी विधायक जल्द ही मानहानि का दावा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के अपने कारण ही अपने विधायकों को बागी होना पडा है तो अपने ही विधायकों पर आरोप लगाए है और मुख्यमंत्री के उपर मानहानि का दावा किया जाएगा। इलेक्ट्रोल बांड खरीद मामले में प्रदेशाध्यक्ष बिंदल ने कहा कि पिछले सतर सालों में कांग्रेस कार्यकाल में यह चीज अंडर टेबल हुआ करती थी लेकिन मोदी सरकार ने इसको सबको सामने लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश इसके आएगा वह सर्वोपरि होगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।