वॉलीबाल में टौणीदेवी और कबड्डी में नादौन विजेता

सुजानपुर ,

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें टौणी देवी की टीम ने वॉलीबाल का खिताब जीता, जबकि नादौन की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में नादौन प्रथम और टौणी देवी की टीम द्वितीय रही।
ड्रग्स फ्री रन के अंडर-16 वर्ग में इशांत प्रथम, प्राकुल द्वितीय और रमन तृतीय रहे। लड़कियों में शाइन, मन्नत और मनीता ने क्रमशः पहले तीन स्थान हासिल किए। अंडर-25 में रोहित प्रथम, राहुल द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। जबकि, महिलाओं के वर्ग में शिवाली ने पहला, स्वाति ने दूसरा और राशि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन अंडर-17 ब्वायज में शिवांश राणा प्रथम, अक्षोभ द्वितीय, दिवांशु, अंडर-17 गर्ल्स में प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम द्वितीय और श्रेया तृतीय, अंडर-19 ब्वायज में शिवांश प्रथम, शिवांश राणा और आर्यन डोगरा, अंडर-19 गर्ल्स में प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम द्वितीय और श्रेया तृतीय, पुरुष सीनियर वर्ग में भी शिवांश प्रथम, साहिल द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे।
डबल्स में देवानंद और साहिल की टीम विजेता रही। जबकि, मनेश यादव और मनीष सोनी की टीम उपविजेता रही। मनोज अवती और सचिन हीरेमथ की टीम तीसरे स्थान पर रही। वैटरन वर्ग के डबल्स में गौतम और जसवीर की टीम विजेता रही। प्रदीप और राजेंद्र की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। माथुर और मोहिंद्र की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता शिखा की टीम ने जीती। आशा की टीम दूसरे और अनीता की टीम तीसरे स्थान रही। रंगोली प्रतियोगिता में चबूतरा की निशा पहले, सुजानपुर की निशा देवी दूसरे और आलमपुर की आरुषि तीसरे स्थान पर रही।
कृषि विभाग की प्रदर्शनी अव्वल
होली उत्सव के दौरान लगाई गई विभागीय प्रदर्शनियों में कृषि विभाग की प्रदर्शनी सर्वश्रेष्ठ रही। आईसीडीएस की प्रदर्शनी द्वितीय, उद्यान विभाग तृतीय, जिला उद्योग केंद्र की चौथे और पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी पांचवें स्थान पर रही।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।