सहारा युवा मंडल रोपा द्वारा नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से चलाया गया एड्स जागरूकता अभियान 

हमीरपुर ।
नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से सहारा युवा मंडल रोपा के द्वारा हमीर बी एड कॉलेज हमीरपुर में एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया गया । इस शिविर में केयर एंड स्पोर्ट् सेंटर हमीरपुर से काउंसलर पल्लवी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कॉलेज की प्रचार्या शिवाली राणा, अध्यापक वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में बी एड और जेबीटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया । काउंसलर पल्लवी शर्मा ने एचआईवी एड्स किस तरह से फैलता है और इससे किस तरह से बचा जा सकता है इस बारे में युवाओं को जागरूक किया । उन्होंने युवाओं को बताया कि एचआईवी से संक्रमित हो जाने के बाद भी किस प्रकार से एक सरल और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है ।
युवाओं ने ध्यानपूर्वक उनकी बातों को सुना और अपने सवालों का काउंसलर पल्लवी शर्मा जी से हल जाना । सहारा युवा मंडल रोपा के प्रधान शशि पाल ने बताया कि यह अभियान एड्स नियंत्रण समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा आदेशित किया गया था । नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर के माध्यम से नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके सहारा युवा मंडल रोपा द्वारा युवाओं को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया । अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर करवाया गया । अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांव रोपा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । गांव लोहारी में युवाओं को जागरूक किया गया । इस तरह से यह अभियान चलाया गया और हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सहारा युवा मंडल रोपा द्वारा एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।