लड़कियों की पार्टी तो शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई, Viral Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

गाय ने लड़कियों की पार्टी कर दी खराब- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
गाय ने लड़कियों की पार्टी कर दी खराब

कल्पना कीजिए कि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए गए हैं और उनके साथ पार्टी करने का एक प्लान बनाते हैं। पार्टी यादगार रहे इसलिए आप कहीं खुली जगह पर पूरी व्यवस्था करते हैं और फिर अपना मनपसंद खाना लाकर वहां बड़े अच्छे तरीके से लगाते हैं। इतना करने के बाद अचानक कुछ ऐसा हो जाए कि आप चाहकर भी पार्टी नहीं कर सकते हैं, तो कैसा लगेगा। ऐसा ही कुछ लड़कियों के एक ग्रुप के साथ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

गाय ने खराब कर दी पूरी पार्टी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि लड़कियों के एक ग्रुप ने किसी खुली जगह पर अपनी पार्टी का पूरा इंतजाम किया है। जमीन पर चादर या चटाई बिछाकर उसके ऊपर अपने खाने को प्लेट में निकालकर रखा है। मगर अचानक वहां एक गाय आ जाती है जिससे डरकर लड़कियां वहां से भाग जाती हैं। इसके बाद गाय की नजर प्लेट में रखने खाने पर पड़ती और फिर क्या, गाय उसे खाने लग जाती है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ‘oommffoo’ लिखता है तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि, तुम हमारा दूध लेते हो तो हम तुम्हारा खाना ले लेते हैं। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट में हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

दादी ने अपने हाथों से बनाई Rolex और पोते की किया गिफ्ट, तस्वीर ने लोगों का जीत लिया दिल

आंटी जी तो बड़ी हेवी ड्राइवर निकली भाईयों! CCTV में कैद नजारे को देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

 

Source link