ऐश्वर्या राय ने दिखाई बेटी आराध्या बच्चन की लेटेस्ट फोटो, फैंस बोले- नैन-नक्श सब मां जैसे

Aishwarya Rai aradhya bachchan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या और मां।

बॉलीवुड सितारों की तरह ही उनके बच्चे भी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी अलग फैन फॉलोइंग हैं और उनका क्रेज भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। बच्चन परिवार की लाडली और अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या भी खबरों में बनी रहती हैं। उनकी झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ठीक ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। ऐश्वर्या राय ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साधा किया है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं और लोग आराध्या की तुलना उनकी मां ऐश्वर्या से कर रहे हैं। 

इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने किया पोस्ट 

ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का निधन 18 मार्च 2017 को हो गया था। तब से हर साल एक्ट्रेस उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने पिता के सम्मान में कुछ पुरानी और नई तस्वीरें पोस्ट कीं। उनमें से एक छोटी आराध्या बच्चन की अपने नानाजी को चूमते हुए पुरानी तस्वीर थी, जबकि दूसरी तस्वीर हाल ही की थी जिसमें ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या और मां बृंदा राय के साथ नजर आ रही थीं। बैकग्राउंड में उनके पिता कृष्णराज राय की फोटो नजर आ रही थी। 

ऐश्वर्या राय का पोस्ट

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के कैप्शन में लिखा है, ‘आपको हमेशा प्यार करती हूं, सबसे प्यारे प्यारे डैडी-अज्जा। आपके सभी आशीर्वादों के लिए धन्यवाद।’ अपनी मां और नानी के साथ एक तस्वीर में आराध्या बच्चन मुस्कुराती दिखीं। इस तस्वीर में उन्होंने वायरल हेयरस्टाइल बदल दिया है। उनका ये हेयरस्टाइल दूसरी बार देखने को मिला। इससे पहले वो जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान भी ऐसी ही हेयरस्टाइल में नजर आई थीं। 

लोगों के रिएक्शन

इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि आराध्या जैसे-जैसे बड़ी हो रही हैं वो अपनी मां जैसी ही दिखने लगी हैं। कई लोग आराध्या को मां की कार्बन कॉपी बता दिया है। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनका कहना है कि आराध्या भी अपनी मां जैसा हेयरस्टाइल अपना ली है। । आराध्या बच्चन इन दिनों मम्मी ऐश्वर्या के साथ कई इवेंट्स में स्पॉट की जा रही हैं, जहां उनका अनदेखा रूप देखने को मिल रहा है। आराध्या बच्चन का अंदाज लोगों को बाकी स्टारकिड्स से काफी अलग भी लगता है। 

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद सिंगर फाजिलपुरिया की बढ़ीं मुश्किलें, नोएडा पुलिस कर सकती बड़ी कार्रवाई

‘दिलजीत दोसांझ हैं मैरिड, एक बच्चा भी है!’ कियारा अडवाणी ने गलती से की मिस्टेक, अब हो रही चर्चा

Latest Bollywood News

Source link

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।