दिल्ली: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 6 अप्रैल तक बढ़ी

Manish Sisodia- India TV Hindi

Image Source : FILE
मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: आप नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिलती दिख रही है। मनीष की न्यायिक हिरासत को 6 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

संजय सिंह को आज पेशी से छूट मिली

कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को आज पेशी से छूट दी है क्योंकि उन्हें राज्यसभा की शपथ लेनी है। ईडी ने अर्जी दाखिल कर कहा कि आरोपियों ने करीब 95 अर्जी दाखिल की हैं, जिससे मामले के ट्रायल में देरी हो रही है। आरोपियों के वकील की तरफ से ED की याचिका का विरोध किया गया और कहा कि ज्यादातर अर्जी मौखिक रूप से की गई थीं। 

आरोपियों के वकील ने कहा कि कोर्ट आदेश की कंप्लायंस के लिए ED ने एक साल का समय ले लिया और अब ED कह रही है कि आरोपियों की तरफ से मामले के ट्रायल में देरी की जा रही है।

आप ने हालही में लगाए थे ईडी पर आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति के संबंध में उस पर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है। ईडी ने सोमवार को कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के.कविता और कुछ अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये का भुगतान करके आबकारी नीति में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची। 

ईडी ने पिछले सप्ताह हैदराबाद से कविता को गिरफ्तार किया था। ‘आप’ ने एक बयान में कहा, “पहले भी कई मौकों पर ईडी ने इस तरह के पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत बयान जारी किए हैं, जिससे पता चलता है कि यह एक निष्पक्ष जांच एजेंसी होने के बजाय, भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है।” आप के आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

Source link

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।