‘फिल्म अभी बाकी, अब केजरीवाल की बारी’ के. कविता की गिरफ्तारी पर सुकेश चंद्रशेखर का तिहाड़ से पत्र

सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल पर निशाना।- India TV Hindi

Image Source : PTI
सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल पर निशाना।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने बीते दिनों तेलंगाना की BRS नेता के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें एक हफ्ते की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस बीच तिहाड़ जेल में बंद महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर के कविता पर निशाना साधा है। सुकेश ने अपने पत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी बड़ा हमला किया है और कहा है कि केजरीवाल भी जल्द तिहाड़ जेल आएं। आइए जानते हैं कि ठग सुकेश ने और क्या-क्या कहा है।

सच्चाई की जीत हुई है- सुकेश

सुकेश ने अपने पत्र में के कविता पर निशाना साधते हुए लिखा है कि सच्चाई की जीत हुई है, फर्जी मामले, फर्जी आरोप कहने का नाटक विफल हो गया है, आपके सभी कर्म वापस आपके पास आ रहे हैं। अब आपको सत्य की शक्ति का सामना करना है। सुकेश ने कविता से कहा कि आपने हमेशा सोचा कि आप अजेय हैं लेकिन आप इस नए भारत को भूल गए, कानून पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली है। सुकेश ने कहा कि बीते 1 साल में बीआरएस तेलंगाना की सत्ता से बाहर हो गई है और के कविता की गिरफ्तारी व तिहाड़ क्लब का हिस्सा बनने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

केजरीवाल भी बेनकाब होने जा रहे- सुकेश

सुकेश ने अपने पत्र में लिखा है कि के कविता की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बेनकाब होने जा रहे हैं। सुकेश ने कविता को सलाह देते  हुए कहा कि आपको एक ईमानदार सलाह है कि अब भी सब कुछ छिपाने और इस घोटाले के सरगना और गॉडफादर अरविंद केजरीवाल को बचाने की कोशिश करने से कोई फायदा नहीं है। अब आपके सारे भ्रष्टाचार को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। सुकेश ने कहा कि वह कविता का सबसे महान तिहाड़ क्लब में आपका स्वागत करता हूं। 

झूठ और नाटक का क्लाइमैक्स है- सुकेश

सुकेश ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि के कविता के तिहाड़ में लंबे प्रवास के लिए केजरीवाल ने सब कुछ व्यवस्थित किया है। सुकेश ने आगे कहा- मेरे प्रिय केजरीवाल जी, अगले आप हैं, चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें, अब सब खत्म हो गया है, यह आपके सभी झूठ और नाटक का क्लाइमैक्स है। अब अपने सभी भाइयों और बहनों के पास अपने ही तिहाड़ क्लब में आएं, मेरे प्यारे केजरीवाल जी।”

ये भी पढ़ें- लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100+ सीटों के लिए BJP का क्या है मास्टर प्लान?




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मिशन साउथ’ जारी; आज केरल में करेंगे रोड शो, तमिलनाडु में रैली

Latest India News

Source link

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।