JMM में खटपट! हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

सीता सोरेन - India TV Hindi

Image Source : @SITASORENMLA
सीता सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जेएमएम की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और झारखंड में चपंई सोरेन को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने के दौरान से ही सीता सोरेन नाराज बताई जा रही थीं। सीता सोरेन जामा क्षेत्र से विधायक हैं।

अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी चिट्ठी

सीता सोरेन इस्तीफा के संबंध में एक चिट्ठी लिखी है और इसे पार्टी अध्यक्ष यानी अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी है। सीता सोरेने ने कह, “मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य हूं। वर्तमान में पार्टी की विधायक हूं। अत्यंत दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा दे रही हूं।”

सीता सोरेन ने दिया इस्तीफा

Image Source : INDIATV

सीता सोरेन ने दिया इस्तीफा

“पार्टी उन लोगों के हाथों में चली गई है, जिनके…”

उन्होंने कहा, “मेरे स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे। उनके निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहे हैं। पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमें अलग-थलग किया गया है, जो मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा है। मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेंगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा को मेरे स्व. पति ने अपने त्याग और समर्पण, नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया। आज वह पार्टी नहीं रही। मुझे यह देखकर गहरा दुख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गई है, जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते।”

सीता सोरेन को मंत्री बनाए जाने की थी चर्चा

झारखंड में नए सीएम के तौर पर चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को पद की शपथ ली थी। इस दौरान चर्चा थी कि सीता सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है। चर्चा थी कि सीता सोरेन को महिला आयोग या किसी अन्य आयोग का अध्यक्ष बनाकर मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

ये भी पढ़ें- 

Latest India News

Source link

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।