भडयाणा गांव के महिला मंडल भवन, रिटेनिंग वॉल और हैडपंप को मिलेगा बजट, विद्युत लाइनों से घर को सुरक्षित किया जाएगा : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 14 अक्तूबर।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्रामीण समस्या निवारण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमरोह के गांव भडयाणा का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों की समस्याओं के अतिशीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि गांव के महिला मंडल भवन, घर की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल और हैंड पंप के लिए धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा। घरों की छतों के नजदीक से गुजरने वाली विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने के लिए भी बिजली बोर्ड के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांववासियों की अन्य मांगों को भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।
हमीरपुर के विकास की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस जिले के लिए दिए गए मेडिकल कालेज, कैंसर केयर संस्थान, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कालेज और अन्य परियोजनाओं की सौगात हमीरपुर वासियों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हांेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।