आरसेटी ने 33 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का कोर्स

हमीरपुर 05 अक्तूबर।

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स सोमवार को संपन्न हो गया। इस कोर्स के दौरान 33 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कोर्स के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी अच्छी संभावनाएं हैं। आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना ब्यूटी पार्लर चलाकर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर स्थापित करने के लिए अगर उन्हंे बैंक से ऋण की आवश्यकता होगी तो आरसेटी उसमें भी उनकी काफी मदद कर सकता है।
उन्होंने प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम रही पूजा देवी, ऑलराउंड एक्टीविटीज के लिए ऋतिका और शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरणा को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण कोर्स के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, रूपा सूद, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान, ट्रेनर पूनम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।