भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सह-संयोजकों की नियुक्तियां

हमीरपुर,

भारतीय जनता पार्टी परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श के उपरांत भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद कुमार सोनी ने हमीरपुर जिला में सह-संयोजकों की नियुक्तियां की हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से हरनाम सिंह और सतीश कुमार, बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार और रवि कांत, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से मनोहर लाल और नसीब सिंह, भोरंज विधानसभा क्षेत्र से जोगिंदर सिंह और वीरेंद्र ठाकुर तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र से सुरिंदर उप्पल को परिवहन प्रकोष्ठ के सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त सह-संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवहन प्रकोष्ठ संगठन को विधानसभा स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं एवं परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।