2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में भाग लें अधिक से अधिक लोग: गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर 30 सितंबर।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार 2 अक्तूबर को जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित 2026-27 के बजट और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा की जानी है। उपायुक्त ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में आयोजित उप ग्राम सभा के मुद्दों पर भी 2 अक्तूबर की विशेष ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। इसलिए, जिला की सभी ग्राम पंचायतों के निवासी 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।