बिलों के डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें विद्युत उपमंडल लंबलू के उपभोक्ता

हमीरपुर 29 सितंबर।

विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि उपमंडल के सभी अनुभागों लंबलू, बोहनी, ताल, टिक्कर और भिड़ा के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर विद्युत बिलों के साथ अपडेट कर दिए गए हैं। अब उपभोक्ता अपनी बिलों की अदायगी स्वयं ऑनलाइन माध्यम से या लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से कर सकते हैं। लंबलू स्थित विद्युत उपमंडल कार्यालय में भी ये बिल जमा करवाए जा सकते हैं।
सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत अनुभाग टिक्कर में बिलों की नकद उगाही के लिए कर्मचारी की नियुक्ति संभव नहीं हो पा रही है। इसलिए, क्षेत्र के उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन या लोक मित्र केंद्र के माध्यम से बिल जमा करवाएं। बिलों के डिजिटल भुगतान से उपभोक्ताओं को भी काफी सुविधा होगी। उन्हें कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।