बाल विज्ञान कांग्रेस में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल दुगनेहड़ा का शानदार प्रदर्शन

दुगनेहड़ा।

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल दुगनेहड़ा के विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान कांग्रेस, उपमंडल हमीरपुर में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने
भाग लिया, जिसमें हिम अकादमी के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच का
प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विद्यालय की कक्षा छठी की छात्रा आइज़ाह इदरीज़ ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता
के लिए क्वालीफाई किया। आइज़ाह ने अपने नवाचारपूर्ण विज्ञान मॉडल के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया।
इस उपलब्धि के लिए उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती साक्षी व श्री अंकेश ने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग
प्रदान किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय ने अन्य वर्गों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। विद्यालय ने जूनियर ग्रुप में तृतीय
स्थान, सीनियर ग्रुप में चतुर्थ स्थान तथा सीनियर सेकेंडरी ग्रुप में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनिता गुप्ता ने सभी युवा वैज्ञानिकों को उनकी उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पण, प्रोत्साहन एवं अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में
वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विज्ञान एवं
गणित विभाग की पूरी टीम के सहयोग एवं मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की।
विद्यालय परिवार ने आइज़ाह इदरीज़ सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों
को बधाई देते हुए जिला स्तर पर आइज़ाह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।