​ प्रश्नोत्तरी में सेजल व आहना रहीं प्रथम

​ प्रश्नोत्तरी में सेजल व आहना रहीं प्रथम

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में ओजोन डे मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय
में नवमी व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया
गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सेजल व अहाना ने प्रथम स्थान ,कृतज्ञ व स्नीति ने द्वितीय
स्थान, तथा लहर व अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रक्षेपक यन्त्र माध्यम से विद्यार्थियों
को ओजोन के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समन्वय अध्यापकों माया शर्मा,
पंकज शर्मा व इवैंट मैनेजर चन्द्र किरण को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या
शशि बाल ने बधाई दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।