hamirpur
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, हनुमान चौक, दुगनेहड़ा में ‘माँ के नाम एक पेड़’ हरित पहल का उत्साहपूर्वक आयोजन
किया गया। इस अभियान में कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य
विद्यार्थियों में वृक्षों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी
की भावना विकसित करना था।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं विद्यालय की सीमा के आसपास 20 पौधे
लगाए गए। कक्षा 1 और 2 के 11 विद्यार्थियों तथा कक्षा 3 से 11 तक प्रत्येक कक्षा के दो-दो विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक
पौधारोपण में भाग लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या विनिता गुप्ता, एकाश्वी एवं साक्षी ने
इस पहल में सहयोग प्रदान किया और विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा माँ पृथ्वी के नाम पर अपने घर में भी एक पौधा लगाने
के लिए प्रोत्साहित किया गया।यह अभियान विद्यार्थियों के लिए एक सार्थक संदेश लेकर आया कि आज लगाया गया
प्रत्येक पौधा एक हरे-भरे, स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य की ओर उठाया गया कदम है।
Author: Himachal Samvaad












