हमीरपुर में 27 को प्रस्तावित 20-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक स्थगित

हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 27 अक्तूबर को यहां बचत भवन में प्रस्तावित जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा समिति की बैठक अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बैठक की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।

लेखिका रजनी बाला ने डीसी गंधर्वा राठौड़ को भेंट किया लघु उपन्यास ‘धुंध और परछाई’

हमीरपुर 24 अक्तूबर। जिला हमीरपुर की प्रसिद्ध लेखिका रजनी बाला ने शनिवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ को अपने नव-प्रकाशित लघु उपन्यास ‘धुंध और परछाई’ की प्रति भेंट की। उपायुक्त ने रजनी बाला की इस साहित्यिक कृति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रजनी बाला का यह लघु उपन्यास आज की युवा पीढ़ी […]