हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में 23 को सफाई अभियान चलाएगी रैडक्रॉस सोसाइटी

हमीरपुर 18 मई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी 23 मई को हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाएगी। एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि सुबह 9 बजे आरंभ होने वाले इस सफाई अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, अन्य संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग […]

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हमीरपुर 18 मई। यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर उसकी जगह राज्य स्तरीय पुस्तकालय के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होने के कारण भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने पुराने भवन में चल रहे किताब घर को फिलहाल सलासी में स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में स्थानांतरित कर दिया है। जिला […]

मतदान प्रक्रिया को गहनता से समझें सभी अधिकारी : संजीत सिंह

हमीरपुर 18 मई। पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले उपमंडल हमीरपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सोमवार को यहां बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास के विभिन्न सत्रों के दौरान एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह […]