हमीरपुर में 22 को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट स्थगित
हमीरपुर 21 अप्रैल। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत 22 अप्रैल को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।
हिम अकादमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए किया क्वालीफाई

“सफलता उन्हीं को मिलती है, जो मेहनत को अपना लक्ष्य बना लेते हैं। इसी प्रेरणादायक विचार को साकार करते हुए हिम अकादमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकादमी का नाम गौरवान्वित किया है। जेईई मेन्स परीक्षा 2026 में नीलाक्षी ने 99.20 परसेंटाइल प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। […]
नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध कांग्रेस की महिला विरोधी सोच का परिचायक: कमलेश कुमारी

हमीरपुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष […]