नालटी में किया जनसमस्याओं का निवारण, जमीन के 35 इंतकाल भी किए

हमीरपुर । ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नालटी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की 10 शिकायतों की सुनवाई की गई। इनमें से सात जनशिकायतों का मौके पर […]

हमीरपुर में 26 को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट स्थगित

हमीरपुर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत 26 दिसंबर को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।