भोटा स्कूल में बताए नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी जानकारियां भी दीं

हमीरपुर। बच्चांे को मानवाधिकार, राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं, नशे की समस्या, एनडीपीएस एक्ट और अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों, नशे के पीड़ितों को कानूनी सहायता, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। […]